Aadhaar For Birth-Death Certificate: आधार कार्ड के बिना भी बन जाएगा बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट

Aadhaar Card Not Mandatory for Birth & Death Registration - सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल के ऑफिस को बिना आधार रजिस्ट्रेशन के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट बनाने की इजाजत दे दी है. बता दें कि आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने इससे पहले आदेश जारी किया था कि बिना आधार के यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेंगे.

Aadhaar Card Not Mandatory for Registration of Birth and Death – केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth and Death Certificate) रजिस्ट्रेशन के लिए अब आधार नंबर की जरूरत नहीं होगी. सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल के ऑफिस को बिना आधार रजिस्ट्रेशन के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट बनाने की इजाजत दे दी है. बता दें कि आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने इससे पहले आदेश जारी किया था कि बिना आधार के यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेंगे.

सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

सरकार के नये नोटिफिकेशन के अनुसार, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब आधार नंबर की जरूरत नहीं होगी. अब इस काम के लिए आधार अनिवार्य नहीं होगा. सरकार ने बीते 27 जून को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी आईटी मंत्रालय ने आरजीआई कार्यालय को कहा है कि वह जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के दौरान दिये गए डीटेल्स को वेरिफाई करने के लिए आधार डेटाबेस का इस्तेमाल कर सकता है.

Also Read: Pan Aadhaar Link: पैन को आधार से लिंक करते समय हो रही परेशानी, इनकम टैक्स विभाग ने दिया ये अपडेट
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर…

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ‘जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969’ के तहत नियुक्त रजिस्ट्रार द्वारा रिपोर्टिंग फॉर्म में जानकारी भरनी होती है. इस जानकारी को वेरिफाई करने के लिए लोगों से आधार नंबर मांगा जाता है. हालांकि, अब यह पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य तौर पर आधार की मांग नहीं की जा सकती है. यह व्यवस्था जन्म या मृत्यु के मामले में जन्म के समय बच्चे के माता-पिता और सूचना देने वाले की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से और मृत्यु के मामले में माता-पिता, पति या पत्नी और सूचना देने वाले की पहचान स्थापित करने के मकसद से की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >