शुरुआती कारोबार में 30,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, 9,265 अंकों के पार निफ्टी

मुंबई : बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और 50 शेयरों वाला निफ्टी मामूली कमजोरी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली, लेकिन निचले स्तरों पर कुछ रिकवरी भी दिख रही है। निफ्टी 9240 के आसपास […]

मुंबई : बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और 50 शेयरों वाला निफ्टी मामूली कमजोरी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली, लेकिन निचले स्तरों पर कुछ रिकवरी भी दिख रही है। निफ्टी 9240 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 29,900 के करीब है. इससे पहले मंगलवार को निफ्टी 9265 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 30,000 को पार करने में कामयाब रहा.

बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.6 फीसदी तक उछला है. बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है. हालांकि, मेटल, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आयी है.

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29 अंक यानि 0.1 फीसदी गिरकर 29,881 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 1.5 अंक कमजोर होकर 9,236 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक 1.6-0.9 फीसदी तक गिरे हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्रा, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सिप्ला, मारुति-सुजुकी और अडाणी पोर्ट्स 1.6-1.1 फीसदी तक बढ़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >