कमजोरी के साथ शुरू हुआ बाजार का कारोबार, सेंसेक्स 29600 पर

मुंबई : मार्च के आखिरी दिन और अप्रैल की शुरुआत से पहले ही बाजार में कमजोरी का दिन देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 29600 के आसपास है, जबकि निफ्टी 9160 के करीब नजर आ रहा है. हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी आयी है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक करीब […]

मुंबई : मार्च के आखिरी दिन और अप्रैल की शुरुआत से पहले ही बाजार में कमजोरी का दिन देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 29600 के आसपास है, जबकि निफ्टी 9160 के करीब नजर आ रहा है. हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी आयी है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक करीब 0.5 फीसदी तक बढ़ गया है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.4 फीसदी की तेजी आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 फीसदी तक उछल गया है.

बैंकिंग, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिख रहा है. बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 21,503 के स्तर पर आ गया है. निफ्टी के एफएमसीजी सूचकांक में 0.3 फीसदी और आईटी सूचकांक में 0.2 फीसदी की गिरावट आयी है. हालांकि, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी का माहौल है.

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 46 अंक यानि 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 29,602 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 10.5 अंक यानि 0.1 फीसदी गिरकर 9,163.3 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >