अमेरिका छोड़कर बाहर जाने वाली कंपनियों को ‘नतीजा” भुगतना होगा : ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की काम विदेश ले जाने का विचार करने वाली कंपनियों को आगाह किया है कि वे इसका ‘नतीजा’ सोचकर निर्णय करें. उन्होंने कहा है वह ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमें उनके लिए ‘कर्मचारियों को निकाल कर बाय-बाय’ करना मुश्किल होगा. ट्रंप ने राष्ट्र के […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की काम विदेश ले जाने का विचार करने वाली कंपनियों को आगाह किया है कि वे इसका ‘नतीजा’ सोचकर निर्णय करें. उन्होंने कहा है वह ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमें उनके लिए ‘कर्मचारियों को निकाल कर बाय-बाय’ करना मुश्किल होगा.

ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने साप्ताहिक भाषण में कहा कि वह कर व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी में लगे हैं. इससे अमेरिका में श्रमिकों और कंपनियों पर कर भार बहुत कम हो जायेगा.

उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिका में कारोबार करने को और आसान बनाना चाहते हैं. हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमें कंपनियों के लिए देश छोड़ना पहले से अधिक कठिन हो जायेगा. इसके नतीजे भुगतने होंगे.’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि अमेरिका में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों और ये अवसर अच्छे हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >