8th Pay Commission में सैलरी से पेंशन तक क्या बदलेगा? जानें अब तक का अपडेट

8th Pay Commission की नई सैलरी अभी तय नहीं हुई है, जानें फिटमेंट फैक्टर, DA, HRA, न्यूनतम सैलरी और पेंशन को लेकर क्या स्थिति है.

8th Pay Commission को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच काफी चर्चा है. लेकिन अभी एक बात साफ है- नई सैलरी कितनी होगी, फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और नया पे मैट्रिक्स क्या होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है.

फिलहाल आयोग कर्मचारियों, पेंशनर्स, यूनियनों और दूसरे लोगों से सुझाव ले रहा है. सरकार ने 8th Pay Commission के लिए 1 जनवरी 2026 को लागू होने की संभावित तारीख माना है. हालांकि, अभी बढ़ी हुई सैलरी मिलना शुरू नहीं हुई है.

8th Pay Commission में अभी क्या चल रहा है?

8th Pay Commission का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय मिला है. आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हैं. प्रो. पुलक घोष पार्ट-टाइम सदस्य और पंकज जैन सदस्य-सचिव हैं. फिलहाल आयोग अलग-अलग लोगों और संगठनों से राय ले रहा है. इसमें केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठन, यूनियन, मंत्रालय और विभाग शामिल हैं. 

आयोग ने 5 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक 18 सवालों वाली ऑनलाइन प्रश्नावली के जरिए सुझाव मांगे थे. अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आयोग की बैठकें और दौरे भी जारी हैं. आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को बातचीत हुई. वहीं चेन्नई में 7-8 सितंबर और पुडुचेरी में 9 सितंबर को बैठकें तय हैं.

नई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर कितना होगा?

अभी फिटमेंट फैक्टर तय नहीं हुआ है. यही वह नंबर है जिसकी मदद से नई पे स्ट्रक्चर में बेसिक सैलरी तय की जाएगी. 7th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. 8th Pay Commission के लिए अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी अभी सरकार या आयोग ने मंजूरी नहीं दी है.

इसी तरह 7th Pay Commission में न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 है. 8th Pay Commission में यह कितनी होगी, इसका फैसला अभी बाकी है. इसलिए अगर कहीं आपको 8th CPC की नई बेसिक सैलरी या फिटमेंट फैक्टर का कोई तय आंकड़ा दिखे, तो उसे अभी पक्की खबर न मानें.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission को लेकर नया अपडेट, मुंबई समेत इन शहरों में होंगी बैठकें

DA और HRA का क्या होगा?

8th Pay Commission का असर सिर्फ बेसिक सैलरी पर नहीं होगा. DA, HRA और Transport Allowance जैसे भत्तों में भी बदलाव हो सकता है. नई पे स्ट्रक्चर लागू होने पर मौजूदा DA को भी ध्यान में रखा जाता है. इसलिए किसी अनुमानित नई बेसिक सैलरी में आज का DA सीधे जोड़कर अपनी नई सैलरी निकालना सही नहीं होगा. हाथ में आने वाली सैलरी कितनी बदलेगी, यह कर्मचारी के पे लेवल, पोस्टिंग, मिलने वाले भत्तों और कटने वाली रकम पर निर्भर करेगा.

पेंशनर्स को कितना फायदा मिलेगा?

8th Pay Commission में पेंशनर्स को भी शामिल किया गया है. 7th Pay Commission के तहत न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है. 8th Pay Commission में न्यूनतम पेंशन कितनी होगी, इसे लेकर कई आंकड़े चर्चा में हैं. लेकिन अभी इनमें से किसी आंकड़े को आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है. सबसे जरूरी बात यह है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के बाद सरकार उसकी सिफारिशों पर फैसला करेगी. अगर नई सैलरी बाद की तारीख से लागू होती है, तो 1 जनवरी 2026 से बकाया रकम यानी एरियर मिलेगा या नहीं और कैसे मिलेगा, इसका फैसला भी सरकार ही करेगी.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को कब मिलेगी खुशखबरी? सरकार ने दिया ये अपडेट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >