8th Pay Commission: नवंबर में होगी संयुक्त सलाहकार निकाय की बैठक, 52% वेतन वृद्धि की उम्मीद

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है. 8वें वेतन आयोग के गठन की संभावना के बाद उन्हें 52% तक वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है. 8वें वेतन आयोग के गठन की संभावना के बाद उन्हें 52% तक वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. लंबे समय से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह एक सकारात्मक विकास हो सकता है.

8वें वेतन आयोग का गठन करीब

हर दस साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है और अब 8वें वेतन आयोग के गठन का समय करीब आ चुका है. जानकारी के अनुसार सरकार 2025 के बजट में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर सकती है. 

न्यूनतम वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि

8वें वेतन आयोग के लागू होने पर, सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम और अधिकतम वेतन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है. न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹34,560 तक पहुंच सकता है जो कि लगभग 52% की वृद्धि होगी. 

पेंशनभोगियों को भी मिलेगा लाभ

8वें वेतन आयोग के लागू होने से पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा. नई वेतन संरचना के तहत मौजूदा न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹17,280 हो सकती है. इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी वृद्धि की संभावना है जिससे कर्मचारियों के वेतन में भत्तों समेत 15-20% की और बढ़ोतरी हो सकती है. 

नवंबर में होगी संयुक्त सलाहकार निकाय की बैठक

8वें वेतन आयोग पर चर्चा के लिए नवंबर में संयुक्त सलाहकार निकाय की बैठक आयोजित होने की संभावना है. इस बैठक में कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर विचार किया जाएगा और ट्रेड यूनियन अपने पक्ष में मांगें रखेंगे.

Also Read: Rinku Singh Net Worth: 13 करोड़ मिलते ही रिंकू ने बदल लिया ठिकाना, जाने ठाठ-बाट

Also Read: Black Potatoes: आधा भारत नहीं जानता है काला आलू की खेती, देती है मोटी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >