पेट्रोल 2.58 और डीजल 2.26 रुपये लीटर महंगा, रसोई गैस के रेट भी बढ़े

नयी दिल्ली : आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. बीती रात से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल 2.58 रुपये और डीजल 2.26 रुपये प्रति लीटर महंगा किया है. नया रेट मंगलवार आधी रात से लागू हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में […]

नयी दिल्ली : आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. बीती रात से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल 2.58 रुपये और डीजल 2.26 रुपये प्रति लीटर महंगा किया है. नया रेट मंगलवार आधी रात से लागू हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 65.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. एलपीजी गैस के नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए गए हैं.

इस माह पेट्रोल डीजल की कीमत में यह बढोत्तरी दूसरी बार की गई है. आपको बता दें कि बीते 17 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी की गई थी. इंडियन ऑयल कार्प (आईओसी) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पेट्रोल एवं डीजल उत्पाद के मौजूदा स्तर और रुपया-डॉलर विनिमय दर में बढोतरी का असर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर हुआ है. इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >