Good News: 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के फायदे की खबर, जानिए नवंबर में कितनी बढ़ कर आयेगी सैलरी

7th Pay Commission Latest Update: सरकार ने 10 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों (Indian Railways Employees) को बड़ी सौगात दी है. उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया है.

7th Pay Commission DA Hike Indian Railways News: केंद्रीय कर्मचारियों को दुर्गा पूजा पर बड़ा तोहफा पहले ही मिल चुका है. अब सरकार ने 10 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों (Indian Railways Employees) को भी बड़ी सौगात दी है. उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया है.

सितंबर में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

Railway Board में Deputy Director (Pay Commission-VII & HRMS) Jaya Kumar G के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. उसके बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जून 2022 के लिए है. इस दौरान महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का उछाल आया है.

Also Read: 7th Pay Commission DA Hike: इस महीने आ सकती है बड़ी खबर, महंगाई भत्ते के बकाये पर होगा फैसला
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से मिलना शुरू

डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से मिलना शुरू हो गया है. सैलरी में बढ़ोतरी की बात करें, तो 720 रुपये से 10 हजार रुपये महीने तक का फर्क आयेगा. सरकार बढ़ी हुई सैलरी के साथ बकाया भी देगी. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी बेसिक पे पर लगेगी.

Pay Matrix के आधार पर तय होता है Basic Pay

डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, 7th pay commission के तहत Pay Matrix के आधार पर बेसिक पे तय होता है. इसे सरकार ने लागू किया था. इसमें कोई स्पेशल पे शामिल नहीं होता. Indian Railway Establishment Code के मुताबिक, DA को पे के रूप में नहीं लिया जा सकता.

Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >