7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

7th Pay Commission Travelling Allowance: फेस्टिव सीजन में जुलाई से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) पर आध‍िकार‍िक ऐलान से पहले ही केंद्रीय कर्मचार‍ियों (Central Government Employees) को सरकार ने एक बड़ा तोहफा द‍िया है. सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों के लिए अब ट्रेन का सफर बहुत सस्ता हो गया है.

7th Pay Commission Latest News 2022 : अगर आप या आपके घर में कोई भी केंद्रीय कर्मचारी है, तो यह खबर आपके ल‍िए है. फेस्टिव सीजन में जुलाई से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) पर आध‍िकार‍िक ऐलान से पहले ही केंद्रीय कर्मचार‍ियों (Central Government Employees) को सरकार ने एक बड़ा तोहफा द‍िया है. सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों के लिए अब ट्रेन का सफर बहुत सस्ता हो गया है. केंद्रीय कर्मचारी अब तेजस, शताब्दी, राजधानी जैसी ट्रेनों में फ्री में या फिर बहुत कम दरों पर सफर कर सकेंगे. सरकारी कर्मचारियों को यह तोहफा केंद्र सरकार ने उनके आधिकारिक दौरों के लिए दिया है. सरकार के नये न‍ियम के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी टूर / ट्रेन‍िंग / ट्रांसफर / र‍िटारयमेंट पर तेजस एक्‍सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं. तेजस एक्‍सप्रेस में यात्रा करने को शताब्‍दी ट्रेन के बराबर ही माना जाएगा.

केंद्रीय कर्मचार‍ी तेजस एक्‍सप्रेस से कर सकेंगे यात्रा

ड‍िपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (DoE) की तरफ से हाल ही में जारी ऑफ‍िस मेमोरेंडम (Office Memorandum) में इससे जुड़ी जानकारी दी गई है. ऑफ‍िस मेमोरेंडम में तेजस एक्‍सप्रेस द्वारा यात्रा करने पर सहमत‍ि दी गई है. केंद्र सरकार ने भी इसकी मंजूरी दे दी है. अब केंद्रीय कर्मचारी टूर / ट्रेन‍िंग / ट्रांसफर / र‍िटारयमेंट के दौरान तेजस एक्‍सप्रेस से यात्रा कर सकेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 के ऑफ‍िस मेमोरेंडम के अनुसार, सरकारी अधिकारियों को प्रीमियम ट्रेनों / प्रीमियम तत्काल ट्रेनों / सुविधा ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति देने का फैसला ल‍िया गया था. इसके अलावा व‍िभाग ने प्रीमियम तत्काल के चार्ज और आधिकारिक दौरे / प्रशिक्षण के दौरान शताब्दी / राजधानी / दुरंतो ट्रेनों में डायनेमिक/ फ्लेक्सी ट‍िकट का रीम्बर्समेंट करने की भी अनुमति दी थी.

Also Read: 7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग के बाद क्या मोदी सरकार नया वेतन आयोग लेकर आयेगी? ये है लेटेस्ट अपडेट
38 प्रत‍िशत महंगाई भत्ते पर जल्‍द लग सकती है मुहर

हाल ही में केंद्र सरकार ने खुदरा महंगाई की ऊंची दर को देखते हुए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है. सरकारी कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्ता जुलाई से ड्यू है. इसमें 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है. लेक‍िन अब तक इस पर सरकार की तरफ से कोई आध‍िकार‍िक बयान नहीं द‍िया गया है. अभी केंद्रीय कर्मचार‍ियों को 34 प्रत‍िशत महंगाई भत्ता म‍िलता है. 4 प्रत‍िशत के इजाफे के बाद यह 38 प्रत‍िशत हो जाएगा. सरकार के इस फैसले से 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. सरकार की तरफ से इस पर 28 स‍ितंबर को ऐलान क‍िये जाने की उम्‍मीद है.

Also Read: 7th CPC Latest News: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर बड़ी खबर, जानना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >