Good News: लोहड़ी पर कर्मचारियों को सौगात, इस राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल, जानें पुरानी पेंशन के फायदे

old pension scheme latest news – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया. आपको बता दें कि चुनाव में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, कांग्रेस नेताओं ने जिसे पूरा करने का वादा किया था.

7th Pay Commission News: लाखों सरकारी कर्मचारियों को लोहड़ी (Lohri 2023) के मौके पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सरकार के तरफ से खुशखबरी मिली है. राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को बहाल कर दिया है. हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस (Congress) सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया. आपको बता दें कि चुनाव में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, कांग्रेस नेताओं ने जिसे पूरा करने का वादा किया था.

सरकार ने दिया लोहड़ी का तोहफा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के विकास की गाथा लिखनेवाले लगभग 1,36,000 अधिकारियों और कर्मचारियों को आज से ओपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है. वित्त विभाग आज या कल अधिसूचना जारी कर देगा. विभागों, बोर्डों, निगमों के जो भी पात्र कर्मचारी हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है. लोहड़ी का तोहफा आज सरकार ने दिया है. यह हमारी पहली गारंटी थी. छत्तीसगढ़ के फाॅर्मूले को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश में अपना फाॅर्मूला तैयार कर ओपीएस लागू किया जा रहा है.

Also Read: Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना लागू हुई, तो ‘श्रीलंका’ जैसे हो जाएंगे हालात?
Old Pension Scheme के तीन बड़े फायदे

Old Pension Scheme वह योजना है, जिसमें पेंशन अंतिम ड्रॉन सैलरी पर बनती है,

इसमें महंगाई दर बढ़ने के साथ पेंशनर की महंगाई राहत (Dearness Relief) भी बढ़ जाती है,

केंद्र सरकार जब नया वेतन आयोग लागू करती है तो भी पेंशन बढ़ती है.

2005 में आया National Pension System

राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री आरके निगम के मुताबिक, 2005 में नयी पेंशन योजना के तहत अलग से खाते खुलवाये गए थे. उसके बाद फंड के ‘मनी मार्केट’ में निवेश के लिए फंड मैनेजर भी रखे गए थे, जो ‘रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट’ पर नजर रखते हैं. अगर पेंशन फंड के निवेश का रिटर्न अच्‍छा रहा, तो प्रॉविडेंट फंड और पेंशन की पुरानी स्कीम की तुलना में नये कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय भविष्य में अच्छी रकम मिल सकती है.

Also Read: Old Pension Scheme पर मोदी सरकार ने संसद में कह दी यह बड़ी बात, सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >