7th Pay Commission: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 58 प्रतिशत

7th Pay Commission: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारी सीजन में बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा शुक्रवार को की है.

7th Pay Commission: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से डीए में बढ़ोतरी को लेकर एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि डीए और डीआर की बढ़ी हुई दर का भुगतान अक्टूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा. जुलाई से सितंबर माह के ‘एरियर’ (बकाया) का भुगतान नवंबर में किया जाएगा.

डीए और डीआर में बढ़ोतरी का लाभ एक जुलाई 2025 से मिलेगा

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की संरचना के अनुसार वेतन और पेंशन या पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को अब एक जुलाई 2025 से मूल वेतन एवं पेंशन के मौजूदा 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर मिलेगा.

यूपी सरकार ने भी डीए में की बढ़ोतरी

इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की थी. कर्मचारियों का अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 फीसद हो जाएगा. यह व्यवस्था एक जुलाई 2025 से लागू होगी. बयान के मुताबिक महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राजकोष पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने से नकद भुगतान के रूप में देने का आदेश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >