7th Pay Commission: केंद्र सरकार के पेंशनर्स को मिली त्योहारी सौगात, महंगाई राहत बढ़ा, नोटिफिकेशन जारी

7th Pay Commission Update: डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DOPPW) ने जानकारी दी है कि महंगाई राहत (Dearness Allowance) को बढ़ाकर 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है. संशोधित दरें 1 जुलाई 2022 से लागू होंगी.

7th Pay Commission DR Hike: मोदी सरकार (Modi Government) ने 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों (Central Government Employees Pensioners) को त्योहारी मौसम में बड़ी सौगात दी है. सरकार ने 28 सितंबर, 2022 को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया था और इसके बाद 3 अक्टूबर, 2022 को डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (DoE) ने ऑफिस मेमोरंडम के जरिये महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया. अब डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DOPPW) ने जानकारी दी है कि महंगाई राहत (Dearness Allowance) को बढ़ाकर 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है.

1 जुलाई 2022 से लागू होंगी संशोधित दरें

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर ने 8 अक्टूबर, 2022 को ऑफिस मेमोरंडम (Office Memorundum) जारी कर बताया कि राष्ट्रपति को यह फैसला लेते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि केंद्र सरकार के पेंशनधारकों / फैमिली पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) को एक जुलाई, 2022 से 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया जाता है. संशोधित दरें 1 जुलाई 2022 से लागू होंगी.

Also Read: Good News: 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के फायदे की खबर, जानिए नवंबर में कितनी बढ़ कर आयेगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >