7th Pay Commission DA Hike: इस महीने आ सकती है बड़ी खबर, महंगाई भत्ते के बकाये पर होगा फैसला

7th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दे चुकी है. अब सरकारी कर्मियों ने 18 माह का एरियर पाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं.

7th Pay Commission DA Hike Update: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केंद्र सरकार लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दे चुकी है. अब सरकारी कर्मियों ने 18 माह का एरियर पाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने 30 जून 2021 से महंगाई भत्ते की दर 28 प्रतिशत कर दी थी. 1 जनवरी 2020 को यह 17 प्रतिशत थी. इस तरह सरकारी कर्मचारियों को इन दोनों तारीखों के बीच 18 माह की अवधि के दौरान कोई डीए या डीआर हाइक नहीं मिला था. कर्मियों का दावा 18 माह के एरियर को लेकर है, जिसे लेकर सरकार ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है.

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने इस बाबत कैबिनेट सचिव को पत्र लिख कर बकाये का मुद्दा उनके समझ उठाया है. इस बारे में दो बार पहले भी बात हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई बात नहीं बनी. अब आगामी 12 अक्तूबर को इस पर फैसला आने की उम्मीद है. शिव गोपाल मिश्रा ने इस बारे में तर्क दिया है कि कर्मियों का एरियर नहीं रोका जाना चाहिए. यह उनके वेतन का हिस्सा Sहै. उन्होंने कोरोना महामारी के खतरनाक दौर में सरकार के कदम से कदम मिलाकर काम किया है. सरकार को 18 माह के एरियर की घोषणा बिना किसी देरी के कर देनी चाहिए. मिश्रा ने कैबिनेट सचिव से आग्रह किया है कि अगर सरकार चाहे तो इसे तीन किश्तों में जारी कर सकती है. यह किश्त कब और कितने माह के अंतराल पर दी जाएगी, इस पर कर्मचारी संगठन, सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं.

Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >