7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा! 12% बढ़ा वेतन, 5 साल का DA एरियर भी मिलेगा

7th Pay Commission | DA Hike: कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी अगस्त 2017 से ही प्रभावी होगी. इस तरह सरकार उन कर्मचारियों को पांच साल के एरियर (Arrears) का भी भुगतान करेगी, जो 2017 से चारों बीमा कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं.

7th Pay Commission DA Hike Update: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने चार सरकारी बीमा कंपनियों (General Insurance Companies) के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी अगस्त 2017 से ही प्रभावी होगी. इस तरह सरकार उन कर्मचारियों को पांच साल के एरियर (Arrears) का भी भुगतान करेगी, जो 2017 से चारों बीमा कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं. इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है.

विगत विगत 14 अक्टूबर, 2022 को जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया, इस योजना को सामान्य बीमा (अधिकारियों के वेतनमान और अन्य सेवा शर्तों का युक्तिकरण) संशोधन योजना 2022 कहा जा सकता है. इसके अनुसार, अगस्त 2022 के बकाये वेतन में संशोधन कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर एक परिवर्तनीय सैलरी के रूप में होगा. बताया जाता है कि सरकार के इस फैसले से इन कंपनियों पर 8,000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा.

Also Read: 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के पेंशनर्स को मिली त्योहारी सौगात, महंगाई राहत बढ़ा, नोटिफिकेशन जारी

अधिसचूना के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच साल के बकाये का भुगतान किया जाएगा. इसके मुताबिक, अगस्त 2022 से देय अगला संशोधित वेतन कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर एक परिवर्तनीय वेतन के रूप में होगा.
वित्त मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह संशोधित वेतन एक अगस्त, 2017 से प्रभावी है. यह उन लोगों के लिए भी लागू होगा, जो उस समय इन कंपनियों में सेवारत थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >