भारत की मौजूदगी में जी 20 को चीन ने आश्वस्त किया : मुद्रा में बड़ा अवमूल्यन नहीं करेगा

शांगहाए : चीन ने अपनी मुद्रा युआन में किसी बड़े अवमूल्यन की संभावना को खारिज करते हुए जी20 के वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को आश्वस्त किया है कि सरकार के पास अपनी अर्थव्यवस्था में नरमी से लड़ने के लिए अनेक नीतिगत उपाय हैं. चीन की आर्थिक वृद्धि दर पिछले साल घटकर सात […]

शांगहाए : चीन ने अपनी मुद्रा युआन में किसी बड़े अवमूल्यन की संभावना को खारिज करते हुए जी20 के वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को आश्वस्त किया है कि सरकार के पास अपनी अर्थव्यवस्था में नरमी से लड़ने के लिए अनेक नीतिगत उपाय हैं.

चीन की आर्थिक वृद्धि दर पिछले साल घटकर सात प्रतिशत से नीचे चली गयी. यहां जी20 देशों के वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक कल शुरू हुई. इसमें भारत की ओर से रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन तथा अतिरिक्त वित्त सचिव दिनेश शर्मा भाग ले रहे हैं.

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल आर्थिक हालात से निपटने का पूरा भरोसा है.

उन्होंने कहा,‘ चीन की अर्थव्यवस्था में बड़ी संभावना, लचीलापन व जुझारूपन है और हम इन ताकतों का इस्तेमाल करेंगे. ‘ यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि दुनिया भर में आर्थिक वृद्धि को नजर लगी हुई जबकि वित्तीय बाजारों में उतार चढ़ाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >