फेरारी ने पेश किया 488 जीटीबी माडल, कीमत 3.88 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : महंगी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी फेरारी ने आज भारत में 488 जीटीबी माडल पेश किया जिसकी कीमत दिल्ली के शोरुम में 3.88 करोड रुपये है. कार की उच्चतम गति 325 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह विश्व भर में उपलब्ध कानूनी तौर पर सडक पर चलने वाली सबसे तेज कार है. […]

नयी दिल्ली : महंगी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी फेरारी ने आज भारत में 488 जीटीबी माडल पेश किया जिसकी कीमत दिल्ली के शोरुम में 3.88 करोड रुपये है. कार की उच्चतम गति 325 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह विश्व भर में उपलब्ध कानूनी तौर पर सडक पर चलने वाली सबसे तेज कार है. फेरारी के पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका कारोबार के संयोजक ऑरिलियन सोवार्ड ने कहा, ‘भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है क्योंकि यह उभरती अर्थव्यवस्था है और यहां फेरारी के सही मायने में प्रशंसक हैं. इसलिए इस बाजार में वृद्धि की संभावनाएं हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >