टाटा मोटर्स का मुनाफा दो प्रतिशत घटा

मुंबई: टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 2 प्रतिशत घटकर 3,507.54 करोड़ रुपये रह गया.कंपनी का कहना है कि कमजोर बिक्री व उंची मूल्य ह्रास लागत का असर आलोच्य तिमाही में उसके वित्तीय परिणामों पर रहा. टाटा मोटर्स ने बीएसई को सूचित किया है कि पूर्व वित्त वर्ष […]

मुंबई: टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 2 प्रतिशत घटकर 3,507.54 करोड़ रुपये रह गया.कंपनी का कहना है कि कमजोर बिक्री व उंची मूल्य ह्रास लागत का असर आलोच्य तिमाही में उसके वित्तीय परिणामों पर रहा.

टाटा मोटर्स ने बीएसई को सूचित किया है कि पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 3580.72 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था.तीसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 3.71 प्रतिशत बढकर 71,686.12 करोड़ रुपये हो गई. बीएसई में कंपनी का शेयर आज 5.55 प्रतिशत टूटकर 275.65 रुपये प्रति शेयर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >