फेसबुक की सीओओ सैंडबर्ग ने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान किये

न्यूयार्क: फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान में देने की घोषणा की है. इससे पहले कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने अपने 99 प्रतिशत शेयर दान में देने की घोषणा की थी. अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के दस्तावेज के मुताबिक 46 […]

न्यूयार्क: फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने फेसबुक में अपने 3.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर दान में देने की घोषणा की है. इससे पहले कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने अपने 99 प्रतिशत शेयर दान में देने की घोषणा की थी. अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के दस्तावेज के मुताबिक 46 वर्षीय सैंडबर्ग ने फेसबुक के 2,90,000 शेयर विभिन्न संस्थाओं को दान में देने की घोषणा की जिनका बाजार मूल्य 3.1 करोड़ डॉलर है.

सिलिकॉनवैली डाट काम ने आज कहा कि ये शेयर अब शेरिल सैंडबर्ग फिलेंथ्रापी फंड में होंगे. ज्यादातर राशि उन्हीं मुद्दों के समर्थन में जाएगी जिनसे वह पहले से जुडी रही हैं. उन्होंने लीनइन जैसे महिला सशक्तिकरण समूहों को दान किया है ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं को मदद की जा सके. सैंडबर्ग ने गरीबी उन्मूलन प्रयासों और शैक्षणिक संस्थाओं को भी मदद करने की योजना बनाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >