BSE के साथ संशोधित सूचीबद्धता समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली पहली कंपनी RIL

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्टरीज सेबी के नये सूचीबद्धता नियम के तहत आज बंबई शेयर बाजार के साथ संशोधित सूचबद्धता समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली पहली कंपनी बन गयी है. इससे पहले सूचीबद्धता समझौता शेयर बाजार और कंपनी के बीच द्विपक्षीय सहमति होता था और बाजार नियामक सेबी का इस संबंध कोई नियम नहीं था. […]

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्टरीज सेबी के नये सूचीबद्धता नियम के तहत आज बंबई शेयर बाजार के साथ संशोधित सूचबद्धता समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली पहली कंपनी बन गयी है. इससे पहले सूचीबद्धता समझौता शेयर बाजार और कंपनी के बीच द्विपक्षीय सहमति होता था और बाजार नियामक सेबी का इस संबंध कोई नियम नहीं था. इस तरह कंपनी का शेयर बाजार के साथ समझौता अलग-अलग हो सकता था और सेबी की सख्ती पूरी तरह लागू नहीं होती थी. सेबी पिछले महीने यह नियम लेकर आयी और सभी कंपनियों के लिए छह महीने की समयसीमा पेश की गयी जिसमें इसने सूचीबद्धता समझौते की सिफारिश की.

बयान में कहा गया कि बीएसई के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आरआईएल सेबी के मानदंडों का अनुपालन करने वाली पहली सूचीबद्ध कंपनी बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >