सितंबर महीने के ईंधन खपत से एक दशक का रिकार्ड टूटा

नयी दिल्ली: भारत में ईंधन की खपत सितंबर में 15.1 प्रतिशत बढी जो दशक भर में सबसे अधिक है और इससे एशिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधि में तेजी का संकेत मिलता है. पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण कोष के आंकडों के मुताबिक सितंबर में ईंधन की खपत 15.1 प्रतिशत […]

नयी दिल्ली: भारत में ईंधन की खपत सितंबर में 15.1 प्रतिशत बढी जो दशक भर में सबसे अधिक है और इससे एशिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था में औद्योगिक गतिविधि में तेजी का संकेत मिलता है.

पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण कोष के आंकडों के मुताबिक सितंबर में ईंधन की खपत 15.1 प्रतिशत बढकर 1.469 करोड टन हो गई जो पिछले साल के इसी महीने 1.277 करोड़ टन थी.
देश में डीजल की खपत सबसे अधिक होती है और इसकी बिक्री 20.1 प्रतिशत बढकर 58.86 लाख टन पहुंच गयी.पेट्रोल की खपत 25.4 प्रतिशत बढकर 18.79 लाख टन हो गयी जबकि रसोई गैस (एलपीजी) की मांग 4.1 प्रतिशत बढकर 16.14 लाख टन रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >