टोयोटा ने भारत में सेकेंड हैंड कार बाजार में कदम रखा

नयी दिल्ली: जापानी वाहन कंपनी टोयोटा ने टोयोटा ऑक्शन मार्ट शुरू करने के साथ भारत में सेकेंड हैंड कार बाजार में कदम रखने की आज घोषणा की. भारत में किर्लोस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के जरिए मौजूद कंपनी ने कहा कि वह कर्नाटक में बेंगलूरु के निकट बिदादी में एक […]

नयी दिल्ली: जापानी वाहन कंपनी टोयोटा ने टोयोटा ऑक्शन मार्ट शुरू करने के साथ भारत में सेकेंड हैंड कार बाजार में कदम रखने की आज घोषणा की.

भारत में किर्लोस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के जरिए मौजूद कंपनी ने कहा कि वह कर्नाटक में बेंगलूरु के निकट बिदादी में एक समर्पित नीलामी सुविधा के जरिए परिचालन शुरू करेगी.
इस बारे में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रबंध निदेशक नाओमी इशि ने कहा,भारत का सेकेंड हैंड कार का बाजार तेजी से बढ रहा है, लेकिन यह बडे स्तर पर असंगठित है. टोयोटा ऑक्शन मार्ट एक निष्पक्ष व पारदर्शी सेकेंड हैंड कार बाजार विकसित करने के हमारे प्रयासों को रेखांकित करता है. उन्होंने कहा कि सभी ब्रांडों की सेकेंड हैंड कार का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा जिससे कार की मौजूदा गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >