हड़ताल का प्रभाव मामूली रहा: अरुण जेटली

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एक दिन की हडताल का मामूली या नगण्य प्रभाव रहा.उन्होंने कहा, आपने आज भारत बंद का आह्वान किया था. कुछ दशक पहले ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हडताल से देश का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता था. मैं इस […]

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एक दिन की हडताल का मामूली या नगण्य प्रभाव रहा.उन्होंने कहा, आपने आज भारत बंद का आह्वान किया था. कुछ दशक पहले ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हडताल से देश का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता था. मैं इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं हूं कि आपमें से बहुत को यह मालूम भी था कि आज भारत बंद है. इसका बहुत ही मामूली या नगण्य प्रभाव रहा.

जेटली सियाम (सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स) के एक कार्यक्रम में वाहन कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित कर रहे थे. देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने श्रम कानूनों में बदलाव तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण के विरोध में आज देशव्यापी हडताल की.
यूनियनों का दावा है कि संगठित क्षेत्र के 15 करोड से अधिक कर्मचारियों ने हडताल में हिस्सा लिया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.
वाहन कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि अगर भारत को उच्च वृद्धि दर हासिल करना है तो सार्वजनिक संवाद के स्तर को बदलना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >