Spicejet का ''रेड हॉट स्‍पाइसी'' ऑफर, एक रुपये में करें हवा की सैर

नयी दिल्ली : यदि आप सस्ते में हवाई सफर करने के शौकिन है तो यह खबर आपके लिये है. बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आपको अब महज एक रुपये में हवाई सफर का मजा देगी. ‘जी हां’ चौकिये मत, स्पाइसजेट ने अपने नए मोबाइल ऐप पर महज एक रुपये में टिकटों की पेशकश की है. सीमित अवधि […]

नयी दिल्ली : यदि आप सस्ते में हवाई सफर करने के शौकिन है तो यह खबर आपके लिये है. बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आपको अब महज एक रुपये में हवाई सफर का मजा देगी. ‘जी हां’ चौकिये मत, स्पाइसजेट ने अपने नए मोबाइल ऐप पर महज एक रुपये में टिकटों की पेशकश की है.

सीमित अवधि वाली इस पेशकश में किराए में कर एवं शुल्क शामिल नहीं हैं और यात्री 15 जुलाई से अगले साल 31 मार्च तक इन टिकटों पर यात्रा कर सकते हैं. तीन दिनों की यह पेशकश इस शर्त के साथ है कि यात्रियों को वापसी के लिए भी टिकट बुक कराना होगा.

विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग कल से शुरू होगी. इस पेशकश के तहत कंपनी ने एक लाख सीटें बुकिंग के लिए रखी हैं. कंपनी की ‘रेड हॉट स्पाइसी’ पेशकश केवल नए मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. कंपनी ने एप्पल के आईओएस और एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए ऐप शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >