विदेशी मुद्रा भंडार बढकर 352.71 अरब डालर

मुंबई : विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढोतरी के चलते देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 23.94 करोड डालर बढकर 352.71 अरब डालर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार पूर्व सप्ताह में मुद्रा भंडार 91.75 करोड डालर बढकर 352.474 अरब डालर हुआ था. इससे पहले 15 मई को […]

मुंबई : विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढोतरी के चलते देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 23.94 करोड डालर बढकर 352.71 अरब डालर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार पूर्व सप्ताह में मुद्रा भंडार 91.75 करोड डालर बढकर 352.474 अरब डालर हुआ था.

इससे पहले 15 मई को विदेशी मुद्रा भंडार 352.876 अरब डालर की रिकार्ड ऊंचाई पर था. आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 19.29 करोड डालर बढकर 328.012 अरब डालर हो गईं. वहीं स्वर्ण भंडार इस दौरान 45 करोड डालर बढकर 19.34 अरब डालर हो गया जबकि विशेष निकासी अधिकार 3.17 करोड डालर बढकर 4.05 अरब डालर रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >