जीएसटी पर अधिकार प्राप्त समिति की बैठक शुरू

तिरुवनंतपुरम : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर अधिकार प्राप्त समिति की दो दिवसीय बैठक आज यहां शुरू हुई. उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने जीएसटी विधेयक को कल ही पारित किया है. समिति की बैठक का उद्देश्य अनेक विवादास्पद मुद्दों पर राज्यों के बीच आम सहमति बनाना है. समिति के अध्यक्ष व केरल के वित्तमंत्री […]

तिरुवनंतपुरम : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर अधिकार प्राप्त समिति की दो दिवसीय बैठक आज यहां शुरू हुई. उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने जीएसटी विधेयक को कल ही पारित किया है. समिति की बैठक का उद्देश्य अनेक विवादास्पद मुद्दों पर राज्यों के बीच आम सहमति बनाना है.

समिति के अध्यक्ष व केरल के वित्तमंत्री के एम मणि ने बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘हमें राज्यों के बीच सहमति बनानी होगी. उत्पादक व उपभोक्ता राज्यों में कुछ आशंकाएं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम सर्वसम्मति बनाएंगे.’ देश भर में जीएसटी एक अप्रैल 2016 से लागू होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >