सोने का आयात 19.5 प्रतिशत बढा

नयी दिल्ली : सोने का आयात 2014-15 में 19.5 प्रतिशत बढकर 34.32 अरब डालर पर पहुंच गया. सोने के मूल्य में गिरावट तथा रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिये जाने से सोने का आयात बढा है. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 में सोने का आयात 28.7 अरब डालर का हुआ था. सोने के आयात […]

नयी दिल्ली : सोने का आयात 2014-15 में 19.5 प्रतिशत बढकर 34.32 अरब डालर पर पहुंच गया. सोने के मूल्य में गिरावट तथा रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिये जाने से सोने का आयात बढा है. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2013-14 में सोने का आयात 28.7 अरब डालर का हुआ था.

सोने के आयात में वृद्धि से देश के व्यापार घाटा और चालू खाते के घाटे पर प्रभाव पडता है. पिछले वित्त वर्ष में व्यापार घाटा 137 अरब डालर था.
वाणिज्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार मार्च महीने में आयात लगभग दोगुना होकर 4.98 अरब डालर का रहा जिससे व्यापार घाटा मार्च में चार महीने के उच्च स्तर 11.79 अरब डालर पर पहुंच गया. भारत दुनिया में सोने का सबसे बडा आयातक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >