एयर इंडिया ने काठमांडो का किराया घटाया

कोलकाता : एयर इंडिया ने दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी से काठमांडो का एक तरफ का किराया 14,000 रुपये से घटाकर 4,700 रुपये कर दिया है जिसमें सभी कर शामिल हैं. एयरलाइन ने आज रात यहां एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी. नेपाल में कल आये भूकंप के बाद वहां फंसे भारतीयों की मदद […]

कोलकाता : एयर इंडिया ने दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी से काठमांडो का एक तरफ का किराया 14,000 रुपये से घटाकर 4,700 रुपये कर दिया है जिसमें सभी कर शामिल हैं. एयरलाइन ने आज रात यहां एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी.

नेपाल में कल आये भूकंप के बाद वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए एयर इंडिया ने यह फैसला किया है. इसके अलावा एयर इंडिया ने दिल्ली और कोलकाता से काठमांडो की यात्रा के लिए दो मई तक रद्दीकरण शुल्क में छूट की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >