तेल और गैस की किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, सरकार की देशवासियों से अपील

Energy Crisis:पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं.

Energy Crisis: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव के बीच भारत में ईंधन की सप्लाई को लेकर मचे हड़कंप पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में कच्चे तेल (Crude Oil) का पर्याप्त भंडार है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए लोगों में डर था कि कहीं पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) खत्म न हो जाए. इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शनिवार को ब्रीफिंग में कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं.

पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पेट्रोल और डीजल मौजूद है. फिलहाल हमें बाहर से इसे मंगवाने (इंपोर्ट करने) की कोई जरूरत नहीं है. पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें महज अफवाह हैं. मंत्रालय ने चिंता जताई है कि लोग डर के मारे धड़ाधड़ गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं. कल तक जहां 75-76 लाख बुकिंग थीं, वे आज बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गई हैं. सरकार ने अपील की है कि “पैनिक बुकिंग” न करें. जब जरूरत हो, तभी सिलेंडर बुक करें ताकि सप्लाई चैन पर बेवजह दबाव न बढ़े.

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए खास इंतजाम

जिन होटलों या फैक्ट्रियों को एलपीजी मिलने में दिक्कत हो रही है, सरकार उन्हें PNG (पाइप वाली गैस) कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. दिल्ली-NCR में इंडस्ट्री और होटलों को अगले एक महीने तक प्राकृतिक गैस की जगह बायोमास पैलेट्स इस्तेमाल करने की छूट दी गई है.

कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं

गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है. अकेले यूपी में 1,400 जगहों पर औचक निरीक्षण हुआ है. अब तक 20 FIR दर्ज हो चुकी हैं और कई लोग पुलिस हिरासत में हैं. सरकार का लक्ष्य है कि बुकिंग को 100% ऑनलाइन किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

Also Read : क्या अब भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? 15 दिनों में 41% महंगा हुआ कच्चा तेल, $103 के पार पहुंची कीमतें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >