खरीदारी पर ”पैन” अनिवार्य के खिलाफ सर्राफा व्‍यापारियों ने किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली : एक लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदने पर स्थायी खाता संख्या (पैन) दर्ज करना अनिवार्य करने के बजट प्रस्ताव को लेकर सर्राफा व्यापारियों के विरोध स्वरुप आज राष्ट्रीय राजधानी में सर्राफा बाजार बंद रहे. एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, ‘एक लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदने के लिए ‘पैन संख्या’ […]

नयी दिल्ली : एक लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदने पर स्थायी खाता संख्या (पैन) दर्ज करना अनिवार्य करने के बजट प्रस्ताव को लेकर सर्राफा व्यापारियों के विरोध स्वरुप आज राष्ट्रीय राजधानी में सर्राफा बाजार बंद रहे. एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, ‘एक लाख रुपये से अधिक का सोना खरीदने के लिए ‘पैन संख्या’ दर्ज कराना अनिवार्य बनाया जाना सर्राफा उद्योग के लिए नुकसानदायक कदम है.

इससे उनका व्यवसाय काफी कम हो जायेगा.’ सर्राफा व्यापारी वर्ष 2015-16 के 28 फरवरी को पेश केंद्रीय आम बजट में किये गये संबंधित प्रस्ताव को वापस लेने के लिए सर्राफा व्यापारी जोर दे रहे हैं. कल के कारोबार में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि चांदी 200 रुपये की तेजी के साथ 37,800 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >