जापान का सफल प्रयोग, अब बिना तार के घरों में पहुंचेगी बिजली

तोक्यो : जापानी कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्टरीज ने बिजली को बिना तार के एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में सफलता हासिल की है. कंपनी ने क बताया कि इसे अंतरिक्ष में सौर उर्जा उत्पादन को वास्तविक रूप देने की दिशा में एक अहम कदम है. कंपनी ने कहा कि उसने माइक्रोवेव प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल […]

तोक्यो : जापानी कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्टरीज ने बिजली को बिना तार के एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में सफलता हासिल की है.
कंपनी ने क बताया कि इसे अंतरिक्ष में सौर उर्जा उत्पादन को वास्तविक रूप देने की दिशा में एक अहम कदम है. कंपनी ने कहा कि उसने माइक्रोवेव प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर 10 किलोवाट बिजली 1,640 फुट दूर स्थापित रिसीवर तक पहुंचाने में सफल रही.
10 किलोवाट बिजली परंपरागत रूप से किचन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को चलाने के लिये पर्याप्त है. वायरलेस बिजली प्रेषण प्रौद्योगिकी फिलहाल विकास के चरण में है.
इस प्रौद्योगिकी का मकसद अंतरिक्ष में बडी मात्रा में उपलब्ध सौर उर्जा का दोहन करना तथा उसका उपयोग पृथ्वी पर करना है. हालांकि मित्सुबिशी का प्रयोग बड़ा नहीं है लेकिन यह प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष में उपलब्ध बड़ी मात्रा में सौर उर्जा के दोहन का रास्ता खोल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >