पैट्रिक पिशेट ने छोड़ा Google के CFO का पद, अब पत्‍नी के साथ बिताएंगे समय

न्यूयार्क: सर्च इंजन कंपनी गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी पैट्रिक पिशेट ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से सेवानिवृत्त होने की अपनी योजना की आज घोषणा की है. पिशेट ने अपने निजी गूगल प्लस पेज पर सेवानिवृत्त होने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उनका इरादा अपनी पत्नी […]

न्यूयार्क: सर्च इंजन कंपनी गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी पैट्रिक पिशेट ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी से सेवानिवृत्त होने की अपनी योजना की आज घोषणा की है.

पिशेट ने अपने निजी गूगल प्लस पेज पर सेवानिवृत्त होने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उनका इरादा अपनी पत्नी तमर के साथ यात्रा पर निकलने का है.
अमेरिका स्थित कंपनी ने कहा कि उसे छह महीने के भीतर पिशेट का उत्तराधिकारी मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने अमेरिकी नियामक सेक को सूचित किया ‘गूगल के सीएफओ पैट्रिक पिशेट ने 4 मार्च, 2015 को कंपनी को सेवानिवृत्ति की योजना के बारे में सूचित किया. हालांकि, उनकी सेवानिवृत्ति की प्रभावी तिथि अभी तय नहीं की गई है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >