होली में ऑफर की बौछार, 1,699 रुपये में स्‍पाइसजेट कराएगा हवाई सैर

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कम किराये में यात्रा के लिए एक लाख सीटों की पेशकश आज की है. इसमें देश के भीतर यात्रा के लिए न्यूनतम 1,699 रुपये में टिकटों की पेशकश की गयी है. तीन दिनों के लिए इस पेशकश के तहत अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर न्यूनतम […]

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कम किराये में यात्रा के लिए एक लाख सीटों की पेशकश आज की है. इसमें देश के भीतर यात्रा के लिए न्यूनतम 1,699 रुपये में टिकटों की पेशकश की गयी है.
तीन दिनों के लिए इस पेशकश के तहत अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर न्यूनतम 3,799 रुपये में हवाई यात्र की जा सकती है. कंपनी ने यह पहल ऐसे समय में की है जब स्पाइसजेट की कमान इसके मूल प्रवर्तक अजय सिंह के पास आ गयी है.
‘कलर द स्काइज’ नाम की इस नवीनतम पेशकश के तहत बुक किए गए टिकटों पर एक मार्च से 20 अप्रैल के बीच यात्रा की जा सकती है. यह पेशकश 26 फरवरी को मध्यरात्रि में बंद होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >