ट्रंप और ईरान के बीच शांति समझौता, एशियाई बाजारों में आई रिकॉर्ड तेजी

Asian Share Market: US-Iran सीजफायर के बाद एशियाई बाजारों में रौनक लौट आई है और तेल के दाम 13% तक गिर गए हैं. जानें क्या इस्लामाबाद समिट से दुनिया में शांति आएगी.

Asian Share Market: दुनिया के शेयर मार्केट्स के लिए बुधवार की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई है. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर ने ग्लोबल टेंशन को कम कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी रोकने का ऐलान किया है, वहीं ईरान ने भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को दो हफ्तों के लिए खोलने पर सहमति जताई है. इस शांति समझौते की पहल में पाकिस्तान की आर्बिट्रेशन ने अहम भूमिका निभाई है. 

निवेशकों की चांदी क्यों हुई?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही युद्ध थमने की खबर आई, एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली है. इन्वेस्टर्स का भरोसा लौटा और बाजारों ने लंबी छलांग लगाई:

  • जापान (Nikkei 225): 5.28% की बढ़त के साथ 2,822 अंकों का उछाल. 
  • दक्षिण कोरिया (KOSPI): इसमें 5.61% की तेजी दर्ज की गई. 
  • भारत (GIFT NIFTY): 3% से ज्यादा चढ़कर 23,841 के स्तर पर पहुंच गया. 
  • ताइवान और हांगकांग: यहां भी 3% से ज्यादा की बढ़त देखी गई. 

तेल की कीमतों में गिरावट क्यों?

तनाव कम होने और ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) खोलने के फैसले से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड लगभग 13% टूटकर 95.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी क्रूड भी गिरकर 97.41 डॉलर पर पहुंच गया. तेल की सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद ने एनर्जी सेक्टर में बिकवाली बढ़ा दी है, जिससे आने वाले दिनों में आम जनता को राहत मिल सकती है. हालांकि, सोने की कीमतों में 2.13% का इजाफा देखा गया है. 

क्या इस्लामाबाद बनेगा शांति का नया केंद्र?

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने साफ किया कि यदि उन पर हमला नहीं हुआ, तो वे अपनी डिफेंसिव एक्शन बंद रखेंगे. अब दोनों देश एक-दूसरे के प्रस्तावों पर बातचीत के लिए तैयार हैं. यह दो हफ्ते का समय एक स्थायी शांति समझौते की नींव रख सकता है, जिसके लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पीस समिट होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में आज बंपर रिकवरी, इंडिगो और अडानी के शेयरों में जबरदस्त बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >