भारत में रह रहे ओवरसीज सिटीजन (OCI) आधार कार्ड कैसे बनवाएं? समझें नियम

Aadhar Card For Overseas Citizenship: OCI कार्डधारक भारत में आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे आवेदन की तारीख से ठीक पहले के 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में रहे हों.

Aadhar Card For Overseas Citizenship: अगर आपके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है, तो आप भारत में Aadhaar कार्ड बनवा सकते हैं. लेकिन यह अपने आप नहीं मिलता, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. UIDAI ने इसके लिए साफ नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है.

सबसे जरूरी शर्त: 182 दिन भारत में रहना

Aadhaar बनवाने के लिए आपको “निवासी” माना जाना चाहिए. इसका मतलब है कि आपने आवेदन से पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में बिताए हों. अगर आपने इतना समय भारत में नहीं बिताया, तो Aadhaar के लिए अप्लाई नहीं कर सकते.

कैसे करें आवेदन ?

अगर आप पात्र हैं, तो आपको खुद Aadhaar सेवा केंद्र जाना होगा. वहां आपको ये डॉक्यूमेंट देने होंगे:

  • वैध विदेशी पासपोर्ट
  • OCI कार्ड
  • भारत का एड्रेस प्रूफ (जैसे बिजली बिल, PAN कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • इसके अलावा, ईमेल आईडी देना और OTP से वेरिफिकेशन करना भी जरूरी होता है.
  • फॉर्म भी अलग होते हैं, बड़ों के लिए Form 7 और बच्चों के लिए Form 8.

Aadhaar की वैलिडिटी कितनी होती है?

OCI कार्डधारकों के लिए Aadhaar लाइफटाइम नहीं होता. इसकी वैधता 10 साल की होती है, जिसके बाद इसे अपडेट कराना पड़ता है.

कहां-कहां काम आता है Aadhaar?

इसका इस्तेमाल आप भारत में कई जरूरी कामों के लिए कर सकते हैं, जैसे:

  • बैंक खाता खोलना
  • सिम कार्ड लेना
  • अन्य फाइनेंशियल काम

लेकिन ध्यान रखें, Aadhaar से आपको भारतीय नागरिकता या कोई अतिरिक्त कानूनी अधिकार नहीं मिलता.

Also Read: भारत की तरक्की पर ‘मिडिल ईस्ट’ का साया, RBI ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >