मांग कमजोर पड़ने से सोना टूटा, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 27,830 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. वहीं औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट लिवाली के चलते चांदी के भाव पूर्वस्तर 38,100 रुपये किलो […]

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 27,830 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. वहीं औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट लिवाली के चलते चांदी के भाव पूर्वस्तर 38,100 रुपये किलो पर स्थिर बने रहे.

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पडने से सोने में गिरावट आई. कल न्यूयार्क में सोने के भाव 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1233.70 डालर प्रति औंस रहे.

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,830 रुपये और 27,630 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. लिवाली का चुनिंदा समर्थन मिलने से चांदी तैयार के भाव पूर्वस्तर 38,100 रुपये प्रति किलो अपरिवर्तित बंद हुए.

जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 60 रुपये टूटकर 37,655 रुपये किलो बंद हुए. वहीं चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपये की तेजी के साथ 62,000 से 63,000 रुपये प्रति सैंकडा बंद हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >