स्पाइसजेट का पुनरुथान करेगी सरकार

नयी दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) स्पाइसजेट को 31 मार्च से आगे भी टिकटों की बुकिंग की अनुमति आज दे दी है. वहीं सरकार ने भी कंपनी की पुनरत्थान योजना को शुरूआती मंजूरी दे दी है. इस योजना को अब बाजार नियामक सेबी के पास भेजा जा रहा है जो कि यह देखेगा कि […]

नयी दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) स्पाइसजेट को 31 मार्च से आगे भी टिकटों की बुकिंग की अनुमति आज दे दी है. वहीं सरकार ने भी कंपनी की पुनरत्थान योजना को शुरूआती मंजूरी दे दी है. इस योजना को अब बाजार नियामक सेबी के पास भेजा जा रहा है जो कि यह देखेगा कि न ये प्रवर्तकों के वित्तपोषण को खुली पेशकश की जरुरत है या नहीं.

स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी संजीव कपूर ने कहा है कि डीजीसीए के फैसले से ‘नकदी प्रवाह व पुनरत्थान प्रक्रिया को बल मिलेगा.’ इससे पहले डीजीसीए ने निजी क्षेत्र की एयरलाइंस के वित्तीय संकट संकट की वजह से स्पाइसजेट को सिर्फ 31 मार्च तक बुकिंग की अनुमति दी थी.

इस संकट की वजह से एयरलाइंस को काफी उडानें रद्द करनी पडी थीं. वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमानन मंत्रालय ने कंपनी की पुनरत्थान व पुनर्गठन योजना को शुरूआती मंजूरी दे दी है और अब इसे सेबी के पास भेजा जा रहा है. कंपनी ने पिछले सप्ताह ये योजना मंत्रालय को सौंपी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >