स्पाइसजेट के संभावित निवेशकों ने सेबी से संपर्क साधा

नयी दिल्ली: स्पाइसजेट के स्वामित्व में आसन्न बदलाव का संकेत देते हुए कंपनी के सह-संस्थापक अजय सिंह और अमेरिका स्थित जेपी मार्गन सहित संभावित निवेशकों ने नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनी के लिए अपनी निवेश योजना पर बाजार नियामक सेबी से चर्चा शुरु की है. सूत्रों ने कहा कि निवेशकों ने मौजूदा […]

नयी दिल्ली: स्पाइसजेट के स्वामित्व में आसन्न बदलाव का संकेत देते हुए कंपनी के सह-संस्थापक अजय सिंह और अमेरिका स्थित जेपी मार्गन सहित संभावित निवेशकों ने नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनी के लिए अपनी निवेश योजना पर बाजार नियामक सेबी से चर्चा शुरु की है.

सूत्रों ने कहा कि निवेशकों ने मौजूदा प्रवर्तकों के अलावा अन्य इकाइयों द्वारा नए पूंजी निवेश के मामले में एक सूचीबद्ध कंपनी पर लागू विभिन्न नियमनों के संबंध में सेबी के साथ परामर्श शुरु किया है.उन्होंने कहा कि इसके अलावा, निवेशक खुली पेशकश और अधिग्रहण संहिता से जुडे नियमों के बारे में व एक सूचीबद्ध कंपनी में प्रवर्तक एवं सार्वजनिक शेयरधारकों के वर्गीकरण के बारे में नियामकीय दिशानिर्देश के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल एक अन्य भारतीय एयरलाइन जेट एयरवेज को यूएई स्थित एतिहाद को रणनीतिक साझीदार के तौर पर कंपनी में शामिल करने को लेकर नियामकीय बाधाओं का सामना करना पडा था. इसके मद्देनजर स्पाइसजेट के संभावित निवेशक फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >