सेंसेक्स में 195 अंक की गिरावट, निफ्टी 8,300 से नीचे

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 195 अंक से अधिक टूटकर 27,506.46 अंक पर आ गया. वहीं निफ्टी गिरकर 8,300 अंक के स्तर से नीचे आ गया. विधानसभा चुनाव की मतगणना में जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना तथा झारखंड में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद में निवेशकों ने मुनाफा काटा. इसके […]

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 195 अंक से अधिक टूटकर 27,506.46 अंक पर आ गया. वहीं निफ्टी गिरकर 8,300 अंक के स्तर से नीचे आ गया. विधानसभा चुनाव की मतगणना में जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना तथा झारखंड में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद में निवेशकों ने मुनाफा काटा.
इसके अलावा डेरिवेटिव खंड में कल मासिक निपटान से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया. गुरुवार को बाजार में क्रिसमस का अवकाश रहेगा. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुरआती कारोबार में 150 अंक का लाभ दर्ज करने वाला बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अंत में 195.33 अंक या 0.71 प्रतिशत टूटकर 27,506.46 अंक पर आ गया.
कारोबार के दौरान इसमें 27,475.13 से 27,851.10 अंक का उछाल देखा गया. इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 991.66 अंक चढा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआत में 8,364.75 अंक पर जाने के बाद बिकवाली दबाव से नीचे आया. अंत में यह 57 अंक या 0.68 प्रतिशत के नुकसान से 8,300 अंक से नीचे 8,267 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,252.85 से 8,364.75 अंक के दायरे में रहा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर नुकसान में रहे, जबकि 10 में लाभ दर्ज हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
BSE

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >