अमेजन की करतूत से हिंदू धर्म आहत, भड़के लोग कहा, बंद करो वेबसाइट

नयी दिल्‍ली : ई-कामर्स कंपनी amazon.com इन दिनों अपने नये उत्‍पाद को लेकर विवाद में चल रही है. अमेजन ने हिन्‍दू धर्म के देवी-देवताओं से बने महिलाओं के लेगिंग के रेंज को अपने वेवसाइट पर उतारा है. महिलाओं के लेगिंग में हिन्‍दू देवी-देवताओं की तस्‍वीरें छपी हुई है. इसी को लेकर हिन्‍दूओं में उबाल है. […]

नयी दिल्‍ली : ई-कामर्स कंपनी amazon.com इन दिनों अपने नये उत्‍पाद को लेकर विवाद में चल रही है. अमेजन ने हिन्‍दू धर्म के देवी-देवताओं से बने महिलाओं के लेगिंग के रेंज को अपने वेवसाइट पर उतारा है. महिलाओं के लेगिंग में हिन्‍दू देवी-देवताओं की तस्‍वीरें छपी हुई है.
इसी को लेकर हिन्‍दूओं में उबाल है. हिन्‍दू संगठनों ने महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस उत्‍पाद को हटाने और अमेजन के वेवसाइट को बंद करने की मांग की है.
एक हिन्‍दू संगठन यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म का कहना है कि अमेजन ने हिन्‍दूओं के आस्था को ठेस पहुंचाया है. अमेजन ने महिलाओं के लिए ऐसे लेगिंग लांच किए है जिसमें पैर और शरीर के पिछले हिस्‍से पर पर भगवान की तस्‍वीरें बनी हुई है. हिन्‍दू देवी-देवताओं के तस्‍वीरों वाले कपड़ों को हमारे धर्म में पैर और शरीर के पिछले हिस्‍से में नहीं पहना जाता है. अत : अमेजन इस उत्‍पाद को जल्‍द से जल्‍द हटाये और हिन्‍दूओं से माफी मांगे वरना इस वेवसाइट को बंद करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >