नयी दिल्ली: विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढाया जिससे वायदा कारोबार में आज चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,562 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 162 रुपये अथवा 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,562 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई जिसमें 277 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बाद यहां कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज चांदी की कीमत 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.72 डालर प्रति औंस हो गई.
