मुंबई : आयातकों की ओर से डालर मांग बढने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 60.46 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती और आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुयी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे सुधरकर करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 60.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 17 पैसे कमजोर होकर 60.46 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 45.92 अंक अथवा 0.17 फीसद कमजोर हाकर 27,273.93 अंक पर आ गया.
