RBI ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर लगाया 35 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर यह जुर्माना धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना देने के नियमों के अनुपालन में कमी के लिए लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने इस बाबत 24 अक्टूबर को एक आदेश दिया है. केंद्रीय बैंक ने […]

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर यह जुर्माना धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना देने के नियमों के अनुपालन में कमी के लिए लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने इस बाबत 24 अक्टूबर को एक आदेश दिया है.

केंद्रीय बैंक ने 25 अक्टूबर को एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक पर धोखाधड़ी के वर्गीकरण और वाणिज्यिक बैंकों द्वारा सार्वजनिक की जाने वाली सूचना पर केंद्रीय बैंक के दिशा-निर्देशों और कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. रिजर्व बैंक ने 31 मार्च 2017 पर तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की वित्तीय हालत जानने के लिए वैधानिक जांच की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >