SC के केंद्र की याचिका स्वीकार करने के बाद 23 फीसदी टूटा वोडा-आइडिया का शेयर

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को केंद्र की दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से 92,000 करोड़ रुपये के सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) पर वसूली संबंधी याचिका को स्वीकार करने के बाद वोडाफोन-आइडिया के शेयर में भारी गिरावट आयी. दिन में कारोबार के दौरान वोडाफोन-आइडिया का शेयर एक समय 27 फीसदी तक टूट गया था. अंत में […]

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को केंद्र की दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से 92,000 करोड़ रुपये के सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) पर वसूली संबंधी याचिका को स्वीकार करने के बाद वोडाफोन-आइडिया के शेयर में भारी गिरावट आयी. दिन में कारोबार के दौरान वोडाफोन-आइडिया का शेयर एक समय 27 फीसदी तक टूट गया था. अंत में बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 23.36 फीसदी के नुकसान से 4.33 रुपये पर बंद हुआ.

दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 27.43 फीसदी के नुकसान से अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 4.10 रुपये पर आ गया था. शेयरों में भारी गिरावट के बीच वोडाफोन-आइडिया का बाजार पूंजीकरण 3,792.58 करोड़ रुपये घटकर 12,442.42 करोड़़ रुपये पर आ गया. भारती एयरटेल का शेयर भी एक समय 9.68 फीसदी टूटकर 325.60 रुपये पर आ गया. हालांकि, बाद यह सुधरा और अंत में 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 372.45 रुपये पर बंद हुआ.

दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की उनसे 92,000 करोड़ रुपये का एजीआर वसूलने संबंधी याचिका को स्वीकार कर लिया है. सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने इसे उद्योग के लिए एक बड़ा झटका करार दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >