जल्द ही PFRDA के दायरे में आयेंगे असंगठित क्षेत्र के 45 करोड़ कामगार

नयी दिल्ली : पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने असंगठित क्षेत्र में करीब 45 करोड़ लोगों को योजना के दायरे में लाने पर विचार कर रहा है. पेंशन कोष नियामक के एक सदस्य ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. प्राधिकरण की योजनाओं से जुड़े अंशधारकों की संख्या फिलहाल करीब 3 करोड़ […]

नयी दिल्ली : पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने असंगठित क्षेत्र में करीब 45 करोड़ लोगों को योजना के दायरे में लाने पर विचार कर रहा है. पेंशन कोष नियामक के एक सदस्य ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. प्राधिकरण की योजनाओं से जुड़े अंशधारकों की संख्या फिलहाल करीब 3 करोड़ है.

अटल पेंशन योजना से जुड़े एक कार्यक्रम में पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य सुप्रतीम बंदोपाध्याय ने कहा कि हम असंगठित क्षेत्र के उन 45 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाने का विचार कर रहे हैं, जिन तक किसी वित्तीय उत्पादों की पहुंच नहीं है. पीएफआरडीए के कुल अंशधारकों में करीब 55 प्रतिशत अटल पेंशन योजना के दायरे में हैं.

इस साल पांच अक्टूबर की स्थिति के अनुसार, नियामक के पास कुल प्रबंधन अधीन परिसपंत्ति 3,72,901.79 करोड़ रुपये थी. इसमें अटल पेंशन योजना के अंतर्गत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 8,770.79 करोड़ रुपये थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >