किराना किंग आगामी पांच वर्षों में देश के 14 शहरों में 7,000 से अधिक स्टोर खोलेगी

जयपुर : किराना किंग आगामी पांच साल में देश के 14 प्रमुख शहरों में 7,000 से अधिक स्टोर खोलेगी. किराना किंग के स्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अनूप कुमार खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि कंपनी के जयपुर में पहले से ही 85 स्टोर हैं और कंपनी आगामी पांच वर्षों में देश के 14 शहरों […]

जयपुर : किराना किंग आगामी पांच साल में देश के 14 प्रमुख शहरों में 7,000 से अधिक स्टोर खोलेगी. किराना किंग के स्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अनूप कुमार खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि कंपनी के जयपुर में पहले से ही 85 स्टोर हैं और कंपनी आगामी पांच वर्षों में देश के 14 शहरों में 7,000 से अधिक स्टोर खोलेगी .
उन्होंने बताया कि किराना किंग बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन में निवेश करता है. खंडेलवाल ने बताया कि पारंपरिक रिटेल सिस्टम को मानकीकरण, डिजिटलीकरण, केंद्रीकरण और समाजीकरण की धारा में लाकर किराना किंग एक ऐसा मजबूत ऑफलाइन बाजार बनाने की कोशिश कर रहा है, जहां बड़े पैमाने और पहुंच के साथ सौदेबाजी की शक्ति हासिल की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >