एनएस विश्वनाथन और एक साल के लिए रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

नयी दिल्ली : एनएस विश्वनाथन को दोबारा एक साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. एक आधिकारिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गयी है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन की एक साल के लिए और […]

नयी दिल्ली : एनएस विश्वनाथन को दोबारा एक साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. एक आधिकारिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गयी है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन की एक साल के लिए और डिप्टी गवर्नर पद पर दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

इसे भी देखें : भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने इस्तीफा दिया

आदेश के अनुसार, विश्वनाथन की नियुक्त चार जुलाई से की प्रभावी होगी. उनका मौजूदा कार्यकाल तीन जुलाई को पूरा हो रहा है. विश्वनाथन के अलावा इस समय बीपी कानूनगो और एमके जैन केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं. चौथे डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने पिछले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही रिजर्व बैंक इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और वह बस जुलाई के आखरीर तक रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >