पाकिस्तान में बढ़कर 12.25 फीसदी पर पहुंच गयी रेपो रेट, केंद्रीय बैंक ने बतायी ये वजह...

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को प्रमुख नीतिगत ब्याज दर 1.50 फीसदी बढ़ाकर 12.25 फीसदी कर दिया है. मुद्रास्फीति दबाव, अधिक राजकोषीय घाटा तथा विनिमय दर में गिरावट का हवाला देते हुए शीर्ष बैंक ने रेपो दर में बढ़ोतरी की है. इसे भी देखें : अमेरिकी डॉलर के सामने पाकिस्तानी रुपया धड़ाम, […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने सोमवार को प्रमुख नीतिगत ब्याज दर 1.50 फीसदी बढ़ाकर 12.25 फीसदी कर दिया है. मुद्रास्फीति दबाव, अधिक राजकोषीय घाटा तथा विनिमय दर में गिरावट का हवाला देते हुए शीर्ष बैंक ने रेपो दर में बढ़ोतरी की है.

इसे भी देखें : अमेरिकी डॉलर के सामने पाकिस्तानी रुपया धड़ाम, जानिये क्या हुआ हश्र…?

पिछले सप्ताह 6 अरब डॉलर के कर्ज को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ प्रारंभिक समझौते के बाद यह कदम उठाया गया है. ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान को यह कर्ज कड़ी शर्तों के तहत मिलेगा. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा कि नयी दर 21 मई से प्रभाव में आयेगी. इससे पहले, केंद्रीय बैंक ने मार्च में पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 10.75 फीसदी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >