रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक और देना बैंक पर ठोका तीन करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर देना बैंक पर दो करोड़ रुपये और आईडीबीआई बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. देना बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने 20 फरवरी 2018 को जारी निर्देशों का […]

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर देना बैंक पर दो करोड़ रुपये और आईडीबीआई बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. देना बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने 20 फरवरी 2018 को जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर देना बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

एक अन्य जानकारी में आईडीबीआई बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक स्विफ्ट से जुड़े परिचालन नियंत्रण को मजबूत बनाने और उसके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. हालांकि, आईडीबीआई बैंक ने कहा कि उसने अपने आंतरिक नियंत्रण तंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाये हैं, ताकि इस तरह की चीजों की पुनरावृत्ति न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >