शनिवार को ए321 नियो विमानों को अपने बेड़े में शामिल करेगी इंडिगो

मुंबई : किफायती एयरलाइन्स इंडिगो लंबी दूरी के अपने पहले विमान ए321 नियो को करीब एक महीने की देरी के बाद इस शनिवार को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है. इससे मध्यम दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं की शुरुआत की एयरलाइन की बहु-प्रतीक्षित योजना आगे बढ़ सकती है. बाजार हिस्सेदारी की दृष्टि से गुडगांव […]

मुंबई : किफायती एयरलाइन्स इंडिगो लंबी दूरी के अपने पहले विमान ए321 नियो को करीब एक महीने की देरी के बाद इस शनिवार को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है. इससे मध्यम दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं की शुरुआत की एयरलाइन की बहु-प्रतीक्षित योजना आगे बढ़ सकती है. बाजार हिस्सेदारी की दृष्टि से गुडगांव स्थित देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के 200 विमानों के बेड़े में छोटी दूरी के परिचालन वाले ए320 नियो विमान शामिल हैं. उसके बेड़े में ए320 एवं एटीआर जेट विमान भी हैं.

इसे भी पढ़ें : इंडिगो इंजन से उड़ान के दौरान धुआं निकलने के मामले में AAIB ने एनटीएसबी से मांगी मदद

एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो के पहले ए321 नियो विमान को 29 दिसंबर को बेड़े में शामिल किया जायेगा. इसे पिछले महीने के आखिर में उड़ान बेड़े में शामिल किया जाना था. नये विमान मिलने के बाद इंडिगो मध्यम दूरी के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत कर सकता है. छह घंटे तक की उड़ान को मध्यम दूरी के परिचालन में रखा जाता है. इंडिगो से इस बारे में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >