डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल होने के बाद जोमाटो ने सेफ पैकिंग के लिए अपनाया यह तरीका...

नयी दिल्ली : जोमाटो के डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने खाने के पैकटों के साथ छेड़छाड़ रोकने के लिए डिब्बा पैकिंग में विशेष प्रकार के टेप का इस्तेमाल करेगी. डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल होने की घटना को कंपनी ने बहुत गंभीरता से लिया और यह घोषणा की है. गौरतलब […]


नयी दिल्ली :
जोमाटो के डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने खाने के पैकटों के साथ छेड़छाड़ रोकने के लिए डिब्बा पैकिंग में विशेष प्रकार के टेप का इस्तेमाल करेगी. डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल होने की घटना को कंपनी ने बहुत गंभीरता से लिया और यह घोषणा की है.

गौरतलब है कि जोमाटो एक ऑनलाइन खाना बुकिंग करने वाली कंपनी है. पिछले दिनों मदुरै के एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सामने आया था जिसमें वह डिब्बे का खाना खाते दिख रहा था. उसके बाद कंपनी ने यह घोषणा की है. जोमाटो ने एक बयान में माना है कि यह वीडियो मदुरै का है और वह शख्स कंपनी के नेटवर्क में ऑर्डर की डिलीवरी करता है.

कंपनी ने कहा, ‘भोजन के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को कम करने की हमारी प्रतिबद्धता को देखते हुये जोमाटो जल्द ही खाने के लिए छेड़छाड़-रोधी टेप और अन्य सुरक्षात्मक कदम उठायेगी." जोमाटो ने कहा कि खाने के साथ छेड़छाड़ के मामले में कंपनी की नीति किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >